(India)
उत्तराखण्ड में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है | इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू पोखरियाल ने लालकुआँ पहुंचकर प्रेसवार्ता कर आगामी लोकसभा चुनाव की सभी पांचों सीटों पर अपने मजबूत प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है | जिसके लिये बाकायदा जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है | वही समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू पोखरियाल ने मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महासचिव बनाया है | जिनसे आगामी लोकसभा चुनावों में जुटने का आहवान किया गया है |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।