राजस्थान में दो दिनों में बदलेगा मौसम का रुख
(India) राजस्थान में आज फिर से मौसम विभाग की तरफ से सूचना दी कि मौसम सभी जगह साफ रहेगा और धूप निकलगी | मौसम केंद्र जयपुर ने 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि 18 फरवरी की शाम से बीकानेर, जोधपुर संभाग में मौसम बदलाव शुरू हो सकता है इस की संभावना भी बताई जा रही है | जयपुर सहित 17 जिलों में 19-20 फरवरी को कई जगह बारिश होने के साथ ओले गिरने की संभावना है | आज रात सबसे कम तापमान गंगानगर, चूरू में 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गंगानगर में सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यहां आसमान साफ हो गया। गंगानगर में 18 फरवरी की शाम से बादल छाने लगेंगे, यहां भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।