(India)
बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज से शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडप पहुंचे | बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद हैं, बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर वार्ता हो रही | यह दो दिवसीय बैठक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रही है | भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल ओढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास यात्रा पर लगी प्रदर्शनी देखी |दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज से दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। पीएम मोदीए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डाए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहए राजनाथ सिंह सहित कई नेता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेताओं की अगवानी की। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में आम चुनावों के लिए बीजेपी का एजेंडा रख सकते हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर पार्टी के जिला अध्यक्षों और केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के लगभग 11500 सदस्य हिस्सा लेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।