(India)
रुड़की के लाल आमिर मलिक ने बैटरी संचालित साइकिल का आविष्कार किया है | आपको बता दें कि रुड़की के इस्लाम नगर निवासी आमिर मलिक ने एक ऐसी साइकिल का आविष्कार किया है जो बैटरी से चलती है और 3ः30 घंटा बैटरी चार्ज करने पर यह साइकिल लगभग 60 किलोमीटर चलती है | आमिर मलिक ने बताया कि इस साइकिल को कंप्लीट करने में उन्हें लगभग 2 महीने का समय लगा है और इसमें तकरीबन 40 हजार रुपए का खर्च आया है | आमिर मलिक ने बताया की इस बैटरी संचालित साइकिल को बनाने में ई रिक्शा बुलेट आदि कई गाड़ियों का समान इस्तेमाल किया गया है और उन्होंने अभी यह एक ही सिंगल पीस बनाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।