(India)
सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है,65 हजार के पार, 65049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची, वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 65000 हजार रुपये बढ़कर 65,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है | इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 10 ग्राम सोना 556 रुपये महंगा होकर 65,049 रुपये हो गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है | अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन बाद में इनकी कीमतें छलांग लगाने लगी,चांदी 72121 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।