(India)
टाटा स्टील के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने यहां कंपनी की वार्षिक आम सभा में शेयरधारकों को बताया, ‘हमने चालू वित्त वर्ष में 12,000 करोड़ रुपए से 14,000 करोड़ रुपए की पूंजी निवेश योजना बनाई है जिसका वित्त पोषण आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा। कलिंगनगर में 30 लाख टन विस्तार में काफी पूंजी की दरकार होगी।’ मिस्त्री ने कहा कि कंपनी की रणनीति के मुख्य स्तंभों में से एक भारत में लगातार क्षमता विस्तार करना है। जमशेदपुर में कंपनी ने 29 लाख टन क्षमता विस्तार के तहत करीब 10 लाख टन अतिरिक्त उत्पादन और बिक्री हासिल की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।