राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंध पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो भी दिखाया। राहुल गाँधी ने महिलाओ के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट को लेकर भी सवाल उठाये। हालाँकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
दिल्ली में यह विवाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन और मतदाता सूचि में संशोधन को लेकर उठे सवाल से जुड़ा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध जताते हए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। 12 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध मार्च से दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है और कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए। विपक्ष ने इन क़दमों पर उठाये सवाल है, जब चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की प्रक्रिया में पक्षपात के आरोपों को ख़ारिज किया है।
प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। मेट्रो और सड़क यातायात पर लगाए प्रतिबन्ध के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज़ हो गयी है। अब पुरे मामले में सरकार, पुलिस और विपक्ष की ओर से आने वाली प्रतिक्रियाओं पर सबकी नजर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।