(India)
फिक्की ने एक बयान में कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धिता को बढ़ाने के लिए ‘भारत में बनाओ’ और ‘भारत में निर्मित’ की दृष्टि को जरूरी नीतियों और अमलकारी उपायों का समर्थन प्राप्त होगा। फिक्की ने यह भी कहा कि योजना आयोग के स्थान पर बनने वाला नया ढांचा विकास को व्यापाक आधार देने वाला और उसके लिये जरूरी निगरानी के संदर्भ में ठोस दिशा देने वाला होगा। इसने कहा कि उन्नत प्रशासन और विश्वास, युवाओं और उद्यमियों को समाज की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के वृहत लक्ष्य की ओर काम करने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। समान दृष्टिकोण का इजहार करते हुए सीआईआई ने भी कहा कि प्रधानमंत्री ने विनिर्माण और निवेश को काफी महत्व दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।