पिछले दस सालों में फ्लिपकार्ट के 400 कर्मचारी करोड़पति
(India)
सबसे बड़ी घरेलू ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट के 400 कर्मचारी पिछले एक दशक के दौरान करोड़पति बन गए हैं। मुख्य रूप से इसकी वजह कंपनी के वैल्यूएशन में तगड़ी बढ़ोतरी रही। पिछले दो साल में फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन आठ गुना तक बढ़ गया है। कंपनी के कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि कंपनी के लगभग 400 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। कंपनी में काम करने वाले ज्यूनियर कर्मचारियों के पास भी काफी शेयर हैं। लगभग 20 कर्मचारी ऐसे हैं जो वरिष्ठ उपाध्यक्ष या इससे ऊपर के पद पर हैं। इन सभी दो साल पहले कंपनी ज्वॉइन किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।