दूसरे बैंक के एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या घटाई
(India)
बार-बार एटीएम से पैसा निकालने की आदत बदलनी होगी। भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरे बैंक के एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या को घटा दिया है। एक नवंबर से हर महीने में पांच के बजाय सिर्फ तीन ही मुफ्त ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे। अनुमत संख्या से अधिक प्रत्येक लेन-देन पर 20 रुपये चुकाने होंगे। यह व्यवस्था दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर, कोलकाता और हैदराबाद में लागू होगी। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने इस बाबत केंद्रीय बैंक से सिफारिश की थी। अपने बैंक के एटीएम के संदर्भ में आरबीआइ ने कहा है कि बैंकों को कम से कम प्रत्येक महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन की अनुमति देनी ही होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।