‘ऊंची कर दरों के पक्ष में नहीं है केंद्र सरकार’
(India)
मोदी सरकार कर की ऊंची दरों के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है। वह उद्योगों और गरीब दोनों के हित में काम करना चाहती है। मुंबई में भाजपा के एक कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह बात कही। जेटली के मुताबिक, कर की ऊंची दरों के साथ विकास के रास्ते पर चलने में उनकी सरकार भरोसा नहीं रखती। वित्त मंत्री ने कहा कि उद्योगों के हित में खड़े होना खराब बात नहीं है। केंद्र सरकार चाहती है कि देश में निवेश का माहौल बने ताकि आर्थिक विकास की रफ्तार तेज हो। ऐसा होगा तभी देश में रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे। पुरानी तारीख से लागू होने वाले टैक्स कानून को जेटली ने माहौल खराब करने वाला बताया। पिछली सरकार ने इसे लागू किया जिससे देश में नकारात्मक माहौल बना। कर नीति बेहद नाजुक होती है। इसे तैयार और लागू करने में काफी सावधानी की जरूरत होती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।