‘स्मार्ट सिटी बनाने में सहयोग कर सकता है सिंगापुर’
(India)

सिंगापुर भारत में 100 स्मार्ट शहर बनाने की योजना के तहत दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के साथ मिनी सिंगापुर बनाने में भारत की मदद कर सकता है। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां शीर्ष नेताओं से कही। विदेश मंत्री शुक्रवार देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंगापुर पहुंची और वहां के प्रधानमंत्री ली सीएन लूंग और अन्य के साथ बातचीत की। अपनी बैठक के दौरान स्वराज ने मंत्रियों को अपनी सरकार की 100 स्मार्ट शहर बनाने की योजना के बारे में बताया। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के अलावा स्वराज ने विदेश मंत्री के षणमुगम और पूर्व प्रधानमंत्री गो चोक तोंग से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि अपनी ओर से सिंगापुर ने वॉटर मैनेजमेंट और अर्बन रीकंस्ट्रक्शन जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग करने की इच्छा जाहिर की। बजट में भारत की नई सरकार ने बड़े शहरों के उपनगरीय इलाकों के तौर पर 100 स्मार्ट शहर बनाने का प्रस्ताव किया था और इसके लिए 7,060 करोड़ रुपए का आवंटन किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।