सूरत, वर्धा, औरंगाबाद में माल बंदरगाह की योजना: नितिन गडकरी
(India) गडकरी ने कहा कि वर्धा और औरंगाबाद (दोनों महाराष्ट्र) में शुष्क बंदरगाह (ड्राइ पोर्ट) बनेंगे जबकि सूरत में जल क्षेत्रीय बंदरगाह होगा। गडकरी जेएनपीटी के एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बोल रहे थे जिन्होंने यहां एक सेज का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जेएनपीटी के जरिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में 16,000 करोड़ रुपए के माल की आवाजाही होती है जबकि नागपुर के जरिए सालाना 8,500 करोड़ रुपए से अधिक का मालवहन होता है। सूरत का भी जेएनपीटी के जरिए माल वहन उल्लेखनीय योगदान है। गडकरी ने कहा, हालांकि संकरी सड़कों के कारण देरी होती है इसलिए कुछ विकल्प जरूर खोजा जाना चाहिए। जेएनपीटी के अध्यक्ष एन एन कुमार ने कहा, निवेश जेएनपीटी द्वारा किया जाएगा और हम परियोजना का अध्ययन कर रहे हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।