(India)
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इस तरह के औचक निरीक्षण का पक्ष लिया है। वहीं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाईअड्डों की निगरानी का एक मासिक कार्यक्रम तैयार किया है। यह मासिक कार्यक्रम सभी नियमित, गैर-नियमित व सामान्य विमानन कंपनियों, विदेशी एयरलाइनों एवं राज्य सरकारों की विमानन शाखाओं के लिए भी है। सूत्रों ने कहा कि यद्यपि इन औचक निरीक्षणों का एक व्यापक कार्यक्रम तैयार किया गया है, किन एयरलाइन या निजी आपरेटर या हवाईअड्डे को लक्ष्य बनाया जाएगा, इस संबंध में ब्यौरे पर अंतिम क्षण में निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये निरीक्षण मासिक आधार पर दो विदेशी नियमित और गैर नियमित एयरलाइनों और एक हवाईअड्डे पर किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि स्थल पर निरीक्षण एवं निगरानी का मूल उद्देश्य, सुरक्षा के स्वीकार्य स्तर के साथ विमानन परिचालन करने की एक आपरेटर की क्षमता का आकलन करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।