वाहन क्षेत्र में विदेशी निवेश 85 प्रतिशत घटा
(India) औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से मई 2013 के दौरान वाहन क्षेत्र ने 47.8 करोड़ डालर एफडीआई आकषिर्त किया था। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक वाहन क्षेत्र को घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों में भारी नरमी का सामना करना पड़ रहा है। एक उद्योग विश्लेषक ने कहा कि यह क्षेत्र अब भी नरमी के दौर से बाहर निकलने के लिए जूझ रहा है। पिछले दो साल में भारत में वाहन कंपनियां अपनी मौजूदा क्षमता का महत्तम स्तर तक उपयोग नहीं कर सकी हैं। भारत में कार बिक्री में लगातार दूसरे वित्त वर्ष 2013-14 में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बिक्री 4.65 प्रतिशत घटी क्योंकि वाहन क्षेत्र अर्थव्यवस्था में नरमी के कारण मांग में कमी से जूझ रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।