(India)
वेंटो कनेक्ट को विभिन्न खूबियों के साथ पेश किया गया है, जिसमें ब्लापंक्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जीपीएम नैविगेशन आदि शामिल हैं। फाक्सवैगन पैसेंजर कार्स के निदेशक माइकल मेयर ने एक बयान में कहा कि हमारे ग्राहक अपनी कार में हर समय कनेक्टिविटी व डिजिटल मनोरंजन की मांग करते हैं। वेंटो कनेक्ट इस जरूरत को पूरी करती है। पैकेज में जीपीएस नैविगेशन, ब्लूटूथ टेलीफोनी व सोशल नेटवर्क कनेक्टिविटी की पेशकश की गई है।वेंटो कनेक्ट का पेट्रोल संस्करण 7.84 लाख रुपये से 9.8 लाख रुपये के बीच, जबकि डीजल संस्करण 8.99 लाख रुपये से 9.8 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।