1848 रुपए में 5200mAh वाला फीचर फोन, चार्ज करेगा आपका स्मार्टफोन
(India) मैक्स MX200 की सबसे खास बात 5200mAh की इसकी बड़ी बैटरी है। इसे आप पावर बैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं यानी इससे आप दूसरे मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। मैक्स MX200 की बॉडी रग्ड है यानी आप इसे थोड़ी लापरवाही से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 2.4 इंच स्क्रीन है। 32 जीबी तक मेमरी-कार्ड लगाया जा सकता है। इसमें इंग्लिश, हिंदी और गुजराती भाषा का सपॉर्ट है। ब्लूटूथ, जीपीआरएस, एफएम रेडियो और मल्टिमीडिया सपॉर्ट (ऑडियो प्लेयर, विडियो रेकॉर्डिंग और प्लेयर) है। यह काले और नारंगी-काले रंग में मिलेगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए मैक्स MX 100 से आगे का फोन है। 1932 रुपए में लॉन्च हुए मैक्स MX 100 में 4400mAh की बैटरी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।