2299 रुपये में भारत में पहला फायरफॉक्स फोन लॉन्च
(India) यानी इस तरह फायर वन एमआई - एफएक्स 1 अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी हो गया है। आपको बता दें कि फायरफॉक्स फोन को फीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने के तौर पर देखा जा रहा है। साल भर पहले फायरफॉक्स ओएस का ऐलान हुआ था और अभी इस ओएस पर चलने वाला फोन 17 मुल्कों में मिल रहे हैं।
स्पाइस के फायर वन एमआई - एफएक्स 1 हैंडसेट में 2जी पर ड्यूल सिम, एक गीगाहर्त्ज प्रोसेसर, दो मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 1.3 एमपी फ्रंट कैमरा, वाई-फाई कनेक्टिविटी जैसे फीचर हैं। फेसबुक, ट्विटर जैसे ऐप्स के साथ यह फोन प्री लोडेड है। हालांकि मार्केट प्लेस से भी आप ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। फायर वन एमआई - एफएक्स 1 स्मार्टफोन हिंदी, तमिल और बांग्ला को सपॉर्ट करता है। स्पाइस के मुताबिक शुरुआत में इसे स्नैपडील के साथ एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जा रहा है और बाद में यह रीटेल बाजार में भी आ जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।