भारत में मिलने वाले रिस्पॉन्स को देखने के बाद गूगल ऐसे स्मार्टफोन दूसरे इमर्जिंग मार्केट्स में लॉन्च करेगी। ऐंड्रॉयड वन की सफलता गूगल के लिए काफी अहमियत रखती है, क्योंकि इससे कंपनी को नए यूजर्स को ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर लाने में मदद मिलेगी। वह भी ऐसे वक्त में, जब सबसे ज्यादा पॉप्युलर इस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के मार्केट शेयर में कमी आने की आशंका है।
गूगल ने इस बारे में ईमेल से भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस ने भी कॉमेंट करने से इनकार कर दिया। स्मार्टफोन के डिवेलपमेंट से सीधे जुड़े एक शख्स ने बताया कि पहले इन फोन के 100 डॉलर से कम में आने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दाम इससे ज्यादा हैं। उसकी वजह यह है कि गूगल इसमें ज्यादा बेहतर फीचर्स और ऐप्स देना चाहती है। इस शख्स ने कहा, 'ऐंड्रॉयड वन तीन वेंडरों के लिए मिनिमम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्टैंडर्ड्स तय कर रहा है, जो इन्हें ऐंड्रॉयड वन के तहत भविष्य में बनने वाली डिवाइसेज़ में शामिल करेंगी।' डिवाइसेज़ की फाइनल कीमत तय करना लोकल कंपनियों पर छोड़ दिया गया है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।