- गुरुवार के दिन से इस उपाय की शुरुआत करें। फिर इसे रोज करें। गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद नाभि और मस्तक पर केसर तिलक लगाएं। साथ ही, गुरुवार के दिन भोजन में भी केसर का उपयोग करें।
- गुड़, बूंदी के लडडू, पीला फूल, केले, पीला चन्दन, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें, पीले रंग की मिठाई और घी का दान करें।
- साधु, ब्राह्मण और पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- गुरुवार के दिन से शुरू कर रोज पीपल की जड़ में जल चढ़ाएं।
- गुरुवार के दिन पीपल को चने की दाल और पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं।
- यथाशक्ति हर गुरुवार को पीले वस्त्र में चने की दाल की दाल रखकर किसी गरीब को दान करें।
- किसी योग्य ब्राह्मण से जानकारी लेकर हर गुरुवार को स्वयं गुरु पूजा करें। गुरु मंत्रों, विष्णुसहस्त्रनाम, गुरूकवच का पाठ व जप करें या कराएं।
- गुरुवार को पूजा कर चने की दाल भगवान विष्णु को अर्पित करें।
सात गुरुवार तक बृहस्पति की पूजा में चढ़ाई चने की दाल सातवें गुरुवार के दिन घोड़े को खिलाएं।
- पीले रंग के धागे में गुरुवार के दिन 5 मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
- किसी ब्राह्मण को बेसन के लड्डू और केसर मिली खीर का भोजन कराएं।
- गुरुवार का व्रत करें और विष्णु भगवान का पूजन करें। पूजा में पीले वस्त्र पहनें और पीले लड्डू का भोग भगवान को लगाएं। पीले रंग की चीजों का ही फलाहार करें।
- गुरुवार के दिन यदि किसी विष्णु मंदिर में जाकर सेहरा और कलगी के साथ पीले लड्डू चढ़ाए जाएं तो बहुत जल्दी विवाह के योग बनते हैं।
- इस वार को लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए सुबह घर का आंगन धोएं और पूरे घर में गौ-मूत्र छिड़के। घर के दरवाजे के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। कभी पैसों की तंगी नहीं होगी।
- पति-पत्नी में हमेशा झगड़े
चलते रहते हों तो बुधवार के दिन किसी केले के पौधे की थोड़ी जड़ लाकर रख लें। गुरुवार के दिन सुबह जल्दी नहाकर पीले कपड़े पहने। जड़ को गंगाजल से धोएं। उसे विष्णु भगवान के सामने रखकर पूजन करें। उस पर हल्दी व केसर लगाएं और 108 बार बृहस्पति मंत्र का जप करें
मंत्र इस प्रकार है- ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
सात गुरुवार तक पूजन के बाद इस जड़ को पीले कपड़े में बांधकर अपनी कलाई पर बांध लें।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।