(JAMMUandKASHMIR, India)
खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी की यात्रा रोकी गई,,,खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. मंदीप भंडारी ने कहा कि जो लोग इन दिनों यात्रा पर आना चाह रहे हैं, उन्हें अभी यहां नहीं आना चाहिए, उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कटरा से लेकर माता के भवन तक 13 किलोमीटर की यात्रा रोकी गई है. मौसम सुधरने पर यात्रा फिर शुरू की जाएगी.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।