(DELHI, India)
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव 12 सितंबर को हाने वाला है। इस चुनाव में अध्यक्ष के पद के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे सात उम्मीदवारों ने जेएनयू के अंदर महिलाओं की सुरक्षा के मामले में सुधार की आवश्यकता को रेखाकिंत किया है। ऐसे मुद्दे शीर्ष प्राथमिकता में इसलिए हैं क्योंकि पिछले महीने जेएनयूएसयू के दो सदस्यों ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) के नेता और जेएनयूएसयू के पूर्व प्रमुख वी. लेनिन कुमार ने कहा, 'जेएनयू के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब छात्र संघ के सदस्यों का नाम यौन उतपीड़न के मामले में आया। इसके बाद दोनों सदस्यों को अपने पद से हाथ धोना पड़ा। ये दोनों अभी भी छात्र संगठन का हिस्सा हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।