(India)
जम्मू कश्मीर में भारी वर्षा को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा निलंबित कर दी गई थी। हालांकि यात्रा को केवल पुराने मार्ग पर शुरू किया गया है और दो नए मार्गों को भूस्खलन के कारण बंद रखा गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनदीप के भंडारी ने बताया कि चार दिनों के लिए यात्रा को निलंबित रखने के बाद आज सुबह से पवित्र गुफा के लिए यात्रा शुरू कर दी गई। भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए यात्रा निलंबित रखी गई थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।