- भविष्य पुराण के अनुसार जिस पुरूष के पैर कोमल, भरभरे, लालिमा लिए हुए हों और पैर की नाडिय़ां नहीं दिखाई देती हों तो वह भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति राजा के समान सुख प्राप्त करता है।- जिनके पैर के तलवे पर ध्वजा का चिन्ह होता है। वे हमेशा सुखी रहते हैं और अपने परिवार को भी सुख देते हैं।
- जिन पुरूषों के पैर कछुए की पीठ के समान ऊंचे उठे होते हैं। उंगलियां एक दूसरे से सटी हुई होती हैं और पसीने कम आता है। वे भी सुखमय जीवन जीते हैं।
- भविष्य पुराण के अनुसार जिनके पैरों की उंगलियों में गेप होता है, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार के लोगों को भी कष्ट उठाना पड़ता है।
- जिनके पैरों का रंग मिट्टी के समान होता है, वे लोग बहुत गुस्सा करने वाले होते हैं। ये लोग जल्दी फैसला लेते हैं जिसके कारण बाद में इन्हें पछताना पड़ता है।
- पैरों का रंग पीलापन लिए होता है, उनमें काम की भावना अधिक होती है। ऐसे लोग की आसक्ति दूसरों की स्त्रियों में ज्यादा रहती है। ये किसी के भी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।