मौखिक आदेश से एकीकरण करने के विरोध में उतरे शिक्षक
(India) जयपुर- शिक्षकों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी बड़ी कवायद को केवल मौखिक आदेश से ही पूरा कर दिया गया। अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ अरस्तु के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल का कहना है कि एकीकरण में जो गड़बडिय़ां सामने आ रही है। उसका एक कारण यह भी है कि इसके लिए कोई नियम ही नहीं बनाए गए। उन्होंने इस प्रकार के आदेशों को रद्द करने की मांग की है। राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक विजय उपाध्याय का कहना है कि एकीकरण से पहले नियम बनाए जाते । इसमें शिक्षक संगठनों की राय ली जाती तो सही रहता।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।