आज नालंदा विश्वविद्यालय का होगा उदघाटन
(India) राजगीर में आयोजित नालंदा विश्वविद्यालय के इस उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे, गुप्त काल के दौरान छठी शताब्दि में शुरु प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को 1193 ईसवी में तुर्क शासक कुतबुद्दीन ऐबक के सिपहसालार बख्तियार खिलजी ने ध्वस्त कर दिया था, इस विश्वविद्यालय के अवशेष से 12 किलोमीटर की दूरी पर नवनिर्मित इमारत में शिक्षण कार्य गत एक सितंबर से ही शुरु हो गया था, निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुषमा स्वराज अन्य गणमान्य लोगों के साथ उद्घाटन स्थल पर वृक्षारोपण भी करेंगी, केंद्र सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 2,700 करोड रुपये स्वीकृत किए हैं

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।