(India)
सोमवार को दिल्ली में हुई आईआईटी कौंसिल की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए अब विद्यार्थियों को टॉप 20 पर्सेन्टाइल की अनिश्चितता में नहीं रहना पड़ेगा। आईआईटी कौंसिल ने इसके लिए एक और विकल्प तैयार कर दिया है। नए निर्णय के आईआईटी में प्रवेश के लिए सामान्य व ओबीसी छात्रों को कम से कम 75 व एससी व एसटी के छात्रों को 70 प्रतिशत प्राप्तांकों का विकल्प भी दिया गया है। यदि छात्र टॉप 20 पर्सेन्टाइल में शामिल नहीं होता और ये प्राप्तांक हैं तो भी आईआईटी में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा। इसके अलावा यदि बोर्ड की टॉप 20 पर्सेन्टाइल की कट ऑफ 75 प्रतिशत से कम है तो यह मान्य होगी। इससे पूर्व संयुक्त प्रवेश बोर्ड की 14 सितम्बर को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी और प्रस्ताव कौंसिल की बैठक में ले जाना तय हुआ था।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।