स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 265 केंद्रों पर हुई परीक्षा
(India) जयपुर- राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की ओर से सितंबर-नवंबर 2014 की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन किसी केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं है। स्टेट ओपन की ओर से परीक्षा की व्यापक तैयारियां की गई है। दसवीं की परीक्षाओं का समापन 30 अक्टूबर को और बारहवीं की परीक्षाओं का समापन सात नवंबर को होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।