- रोज शाम के समय घर के देवालय या पवित्र स्थान पर अक्षत यानी पूरे चावल पर रख माता लक्ष्मी या देव स्मरण कर यह मंत्र बोलते हुए 2 दीपक प्रज्जवलित करें।
दीपो ज्योति: परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:।
दीपो हरतु मे पापं सांध्यदीप नमोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखसम्पदम्।
शत्रुबुद्धिविनाशाय च दीपज्योतिर्नमोस्तु ते।।
- लक्ष्मी माता की प्रसन्नता चाहते हैं तो घर में कभी गुरुवार को साफ-सफाई न करें। गुरुवार को सफाई करने से माता लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं। वहीं, शनिवार को सफाई करने से घर पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- बाथरूम में नमक का कटोरा रखने व घर में सफाई करते समय पानी में थोड़ा नमक डालकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस तरह सफाई करने के बाद शाम के समय दहलीज पर दीपक लगाकर उसमें थोड़े चावल व इत्र डालने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है व पैसों की तंगी दूर होती है।
- जिस घर के किचन मेंं खाना बिना चखें भगवान को अर्पित किया जाता है। उस घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि घर पर हमेशा लक्ष्मी मेहरबान रहे तो इस बात का ध्यान रखें कि किचन में जूठन न रखें व खाना भगवान को अर्पित करने के बाद ही जूठा करें। साथ ही, घर में किसी तरह की गंदगी जाले आदि न रहे। इसका खास ख्याल रखें।
- रोज घर का आंगन धोकर या मुख्यद्वार की चौखट व उसके आस-पास के हिस्से को साफ करके गौ-मूत्र छिड़कें। जब वह जगह सूख जाए तो कुमकुम व हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। ऐसा रोजाना करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होता है।
- खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकालें। मछली को आटा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें। पक्षियों को दाना डालें और चीटियों को चीनी व आटा खिलाएं। जब भी मौका मिले इन 5 में से 1 को जरूर भोजन करवाएं।
- दान धर्म पालन के लिए अहम माना गया है। खासतौर पर भूखों को अनाज का दान धार्मिक नजरिए से बहुत पुण्यदायी होता है। संकेत है कि सक्षम होने पर ब्राह्मण, गरीबों को भोजन या अन्नदान से मिले पुण्य अदृश्य दोषों का नाश कर परिवार को संकट से बचाते हैं। दान करने से महालक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।