घर से निकलते ही स्त्री दिखे तो शुभ होगा या अशुभ, ये हैं शकुन-अपशकुन
(India) ऐसा होने पर सोचे हुए कामों में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक रहती हैं। हिन्दू धर्म में शुभ और अशुभ शकुन की मान्यता काफी प्राचीन समय से चली आ रही है। आज भी बड़ी संख्या में लोग शकुन और अपशकुन पर विश्वास करते हैं, लेकिन कुछ लोग इन बातों को अंधविश्वास भी कहते हैं। यदि आप इन बातों पर विश्वास करते हैं तो यहां जानिए ऐसे ही कुछ शकुन और अपशकुन...

शकुन: शकुन का अर्थ है, ऐसी घटनाएं, जिनसे यह अंदाजा लगाया जाता है कि भविष्य में कुछ अच्छा होने वाला है। शुभ संकेत देने वाली घटनाएं शकुन कहलाती हैं।

अपशकुन: अपशकुन वे घटनाएं होती हैं, जिनसे भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना का संकेत मिलता है।

- घर से निकलते ही यदि कोई कन्या भरा हुए कलश यानी पानी घड़ा लेकर आती हुई दिखे तो यह शुभ शकुन होता है। इसका यही अर्थ है कि जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफल होने की संभावनाएं अधिक हैं। यदि हो सके तो ऐसी स्थिति में उस कन्या को इच्छानुसार एक सिक्का (1, 2, या 5 रुपए का सिक्का) दे देना चाहिए। यह उपाय देवी लक्ष्मी की कृपा दिलवा सकता है।
- किसी यात्रा पर जाते समय सीधे हाथ की ओर सांप, बंदर, कुत्ता या कोई पक्षी दिखाई दे तो यह शुभ शकुन होता है। यात्रा मंगलमय रहती है।
- घर से निकलते ही यदि कोई अधर्मी स्त्री काले वस्त्र में दिखाई दे तो यह अपशकुन माना गया है। ऐसा होने पर दिनभर में कार्यों में सावधानी बनाए रखना चाहिए।
- यदि कोई स्त्री लाल साड़ी और सोलह श्रृंगार किए हुए दिखाई देती है तो यह बहुत ही शुभ शकुन होता है। शास्त्रों के अनुसार घर से निकलते समय यह शकुन होने पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- यदि घर से निकलते ही कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो यह भी शुभ शकुन होता है। - सीधे हाथ की ओर नेवला या चूहा दिखाई देना भी शुभ शकुन है।
- घर से निकलते ही शंख या मृदंग या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई देना भी शुभ माना गया है।
- किसी आवश्यक काम पर जाते समय सीधे हाथ की ओर सूअर का दिखाई देना भी शुभ होता है।
- यदि बाएं हाथ की ओर ऊंट या गधा दिखाई देता है तो शुभ होता है।
- यात्रा करते समय कपास, औषधि, तेल, आग दिखाई दे तो कार्यों में असफलता मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। यह अपशकुन है।
- पूर्व दिशा की ओर से छींक की आवाज आना शुभ होता है। दक्षिण दिशा की ओर से छींक की आवाज आना अशुभ होता है। पश्चिम दिशा की ओर से छींक की आवाज आती है तो निकट भविष्य में मिठाई की प्राप्ति हो सकती है। उत्तर दिशा की ओर से छिंक की आवाज आती है तो घर में कलह हो सकता है।
- घर से निकलते ही कोई व्यक्ति बिखरे बाल और अस्त-व्यस्त हालत में दिखाई देता है तो यह अपशकुन होता है। ऐसी परिस्थिति में कार्यों में सावधानी रखनी चाहिए।
- रास्ते में हाथी दिखाई देना भी शुभ होता है। यह कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं व्यक्त करता है।
- यदि बाएं हाथ की ओर सांप, कुत्ता या बंदर दिखाई देता है तो यह अपशकुन है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।