(India)
इसके तहत 899 से 2,499 रुपये के किराये (सभी शुल्क शामिल) की पेशकश की गई है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि इस पेशकश के तहत टिकटों की बुकिंग 26 अक्तूबर तक की जा सकती है, जबकि इस योजना के तहत यात्रा एक नवंबर से 15 दिसंबर तक की जा सकती है। छोटी दूरी की यात्राओं मसलन बेंगलूर-चेन्नई-कोच्चि मार्ग पर टिकट 899 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि बेंगलूर-गोवा मार्ग पर एकतरफा टिकट की दर 1,599 रुपये से शुरू होगी। शेष मार्गों पर शुरुआती किराया 2,499 रुपये होगा। छुट्टियों वाले सत्र के दौरान भी विमान यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग काफी निचले स्तर पर है। स्पाइसजेट के इस कदम से यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रैवल पोर्टलों व एजेंटों को उम्मीद है कि स्पाइसजेट के बाद अन्य विमानन कंपनियां भी ऐसा कदम उठा सकती हैं। एयरलाइंस के मुख्य परिचालन अधिकारी संजीव कपूर ने कहा कि स्पाइसजेट ने इस साल देश में विमान यात्रा का प्रतिमान बदल दिया है। कई बार कंपनी ने ट्रेन से भी सस्ते किराये की पेशकश की है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।