(India)
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा ई-वाणिज्य, आतिथ्य एवं खुदरा क्षेत्रों में मांग बढ़ने के कारण हुआ है। कारोबारी रुझान हालात में सुधार के मद्देनजर पिछले कुछ महीने में नियुक्ति की स्थिति में सुधार हुआ है और त्यौहारी मौसम के कारण कारोबार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति पर ध्यान दिया जा रहा है। इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन की कार्यकारी निदेशक सुचिता दत्ता ने कहा कि त्यौहारी मौसम में नियुक्ति 5-15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। तीसरी तिमाही में रोजगार सृजन 3-4.5 लाख रहेगा और ज्यादातर मांग ई-वाणिज्य, आतिथ्य और खुदरा क्षेत्र से आएगी। कैशकरो डाट काम की सह संस्थापक स्वाति भार्गव ने भी कहा कि त्यौहारी मौसम में साल की शेष अवधि के मुकाबले मांग में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ऐसा भारी रियायत और आनलाइन खरीद के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं के कारण होगा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।