धनतेरस की लिवाली से सोने और चांदी की चमक बढ़ी
(India) औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने के कारण चांदी की कीमत भी 150 रुपए की तेजी के साथ 39,000 रुपए प्रति किग्रा हो गई। सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि धनतेरस का मौका बहुमूल्य धातुओं की खरीददारी के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है और इस मौके पर की गई सांकेतिक लिवाली तथा विदेशी बाजारों में बेहतरी के रुख से यहां उपभोक्ताओं का उत्साह बढ़ने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली स्थित एक आभूषण विक्रेता राकेश आनंद ने कहा, धनतेरस के मौके पर सोने की मांग में तेजी आई क्योंकि पिछले वर्ष के मुकाबले अभी सोने की कीमत कम है। पिछले वर्ष धनतेरस के मौके पर सोने की कीमत 31,400 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।