प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद को बताया है कि सरकार विदेशों में कथित तौर पर काला धन जमा करनेवाले कुछ लोगों के नाम सुप्रीम कोर्ट को बताने जा रही है. उनमें ऐसे लोगों के नाम बताये जायेंगे, जिनके खिलाफ इस मामले में जांच हो रही है. दिवाली से पहले अपने मंत्रियों को दिये भोज के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ नाम बताये जायेंगे. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान विदेशों में भारतीयों द्वारा जमा कराये गये कालेधन के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और वादा किया था कि उसकी सरकार इसे वापस लायेगी. सरकार ने पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि संबंधित देशों से हुए समझौते के तहत कालाधन जमा करनेवालों के नाम सार्वजनिक तौर पर उजागर नहीं किये जा सकते हैं, लेकिन जांच एजेंसियों को नाम दिये जा सकते हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि हमें नामों को सार्वजनिक करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें विधिवत कानूनी प्रक्रि या के तहत ही सार्वजनिक किया जा सकता है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।