स्पाइसजेट बेच रही है सस्ते हवाई टिकट
(India)
किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने दीपावली धमाका सेल शुरू किया है। इसके तहत कंपनी यात्रियों को काफी कम कीमत पर हवाई सैर करवा रही है। कंपनी ने टैक्स सहित 899 रुपये में टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इस ऑफर के तहत यात्री एक नवंबर से 15 दिसंबर 2014 के बीच यात्रा करने के लिए 21-26 अक्टूबर को टिकट ले सकते हैं. मुख्य संचालन अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, श्स्पाइसजेट ने इस साल देश में हवाईयात्रा को लेकर सोच बदल दी है। इसने रेलगाड़ी से भी कम किराया वाले ऑफर दिए हैं। गौरतलब है कि नवस्थापित विमान कंपनी एयरएशिया इंडिया ने इसी सप्ताह के शुरू में छूट के साथ न्यूनतम 999 रुपये की किराया योजना पेश की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।