(India)
रिजर्व बैंक ने आज बैंकों से ऐसे खातों पर आंशिक रूप से रोक लगाने तथा उसके बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें बंद करने को कहा। रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, बैंकों द्वारा बार-बार केवाईसी का अनुपालन को लेकर याद कराये जाने के बावजूद ऐसा नहीं करने पर यह निर्णय किया गया है कि बैंक ऐसे खातों पर आंशिक रूप से रोक लगायें। केंद्रीय बैंक के अनुसार बैंकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है कि वे आंशिक रोक लगाने से पहले शुरू में संबंधित ग्राहकों को तीन महीने का नोटिस दें और उसके बाद और तीन महीने उन्हें इसकी याद दिलायें। रिजर्व बैंक ने कहा कि उसके बाद बैंक खातों पर आंशिक रोक लगाने का कदम उठाये और जरूरत पड़ने पर उसे बंद कर दे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।