फिएट ने 5.99 लाख में लॉन्च की अवेंचुरा, डस्टर और ईकोस्पोर्ट को देगी टक्कर
(India) यह कार डस्टर, ईकोस्पोर्ट, मारूति एर्टिगा, महिन्द्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा एटियोज क्रॉस जैसी कारों की टक्कर की मानी जा रही है। बेहद आकर्षक डिजायन वाली इस कॉम्पेक्ट एसयूवी अवेचुरा को कंपनी की ऑफशियल वेबसाइट पर पहले से डिस्पले किया जा चुका था, जबकि ऑफिशियल तौर पर आज इसें लॉन्च किया गया है। इसे 2 पेट्रॉल और 3 डीजल मॉडल में उतारा गया है। फिएट अवेंचुरा पेट्रोल के बेसिक वेरियंट की कीमत 5.99 लाख रूपए और डीजल मॉडल के बेसक वेरियंट की शुरूआती कीमत 6.89 लाख रूपए रखी गई है। वहीं पेट्रोल के टॉप एंड वेरियंट की कीमत 7.05 लाख रूपए और डीजल मॉडल के टॉप एंड वेरियंट की कीमत 8.17 लाख रूपए रखी गई है। फिएट अवेंचुरा के पेट्रोल मॉडल में 1.4लीटर टी-जेट इंजन दिया गया है जो 90 पीएस का मैक्स पावर और 115 एनएम का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल मॉडल में पॉपुलर हो चुका फिएट का 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन दिया गया रहा है। यह 93 पीएस का पावर और 209 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मेनअुअल गियरबॉक्स दिए गए हैं। फिएट अवेंचुरा में इलेक्ट्रिक कंपास, टिल्ट मीटर और क्लिनोमीटर, मल्टी कनेक्टिविटी ऑप्शंस, एबीएस के साथ ईबीडी और पावर एडजस्टेबल आउटसाइट मिरर, वॉयस कमांड, एयरबेग्स, रीयर एसी वेंट्स और वायपर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। कयास लागए जा रहे हैं इसका ऑटोमेटिक और ऑल व्हील ड्राइव वजर्न भी जल्द ही उतारे जाएंगे।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।