प्रतिदिन 188 करोड़ रुपये होम लोन दे रहा है एसबीआई
(India) इस समय, बैंक प्रतिदिन करीब 188 करोड़ रुपये होम लोन आवंटित कर रहा है। बैंक ने पिछले महीने प्रोसेसिंग शुल्क खत्म कर दिया था। एसबीआई के प्रबंध निदेशक (राष्ट्रीय बैंकिंग) और समूह के कार्यकारी बी. श्रीराम ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘होम लोन का आवंटन प्रतिदिन बढ़ रहा है। शुरुआत में जब हमने प्रोसेसिंग शुल्क खत्म किया था, उस समय यह 130 करोड़ रुपये था। फिर यह बढ़कर 150 करोड़ रुपये पहुंच गया और अब यह 188 करोड़ रुपये पर स्थिर हो गया है। मेरा लक्ष्य इसे प्रतिदिन 250 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।