(India)
खबर है कि इस कार को अगले महीने यानि नवंबर में लॉन्च किया जा रहा है। मारूति सुजुकी इस कार को मौजूदा अल्टो के10 के नए अवतार के रूप में लेकर आ रही है। खबर है कि यह नई मारूति कार वर्तमान अल्टो के10 से डिजायन, फीचर्स और माइलेज के मामले में भिन्न होगी। इतना ही नहीं बल्कि इस नई मारूति कार में अगली जनरेशन का 998 सीसी के10 इंजन लगा है जो जबरदस्त पावर और आकर्षक माइलेज देने वाला है। एआरएआई के मुताबिक इसके पेट्रोल मॉडल का माइलेज 24.07 किलोमीटर प्रति लीटर है। मारूति सुजुकी अपनी इस नई कार को यूथफुल कैटेगरी के तहत लेकर आ रही है जिसके चलते यह प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी। इसकी एक और खास बात ये है कि इसमें मेनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर वाले वेरियंट की च्वॉयस भी दी जाएगी। हालांकि कंपनी फिलहाल इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह अल्टो के10 से कुछ ज्यादा कीमत वाली होगी।
इसके अलावा इस नई मारूति कार को सीएनजी वर्जन में भी उतारा जा रहा है जिसका माइलेज 32.26 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम है। कंपनी का कहना है कि इस शानदार माइलेज देने वाली छोटी मारूति कार को बनाने में लगभग 200 करोड़ रूपये का खर्च आया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।