कालाधन मामला : लोढिया का स्विस बैंक में खाता होने से इनकार
(India) लोढ़िया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘स्विस बैंक में मेरा कोई खाता नहीं है । मेरा कोई विदेशी बैंक खाता नहीं है। मुझे इस बारे में मीडिया से पता चला, मैं हैरान हूं ।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने आयकर विभाग को अपनी सारी संपत्ति का ब्यौरा दिया है ।’ यह पूछे जाने पर कि उनका भविष्य का कदम क्या होगा, लोढ़िया ने कहा, ‘हम सभी अभिकरणों का सहयोग करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे ।’ लोढ़िया शहर की सर्राफा कारोबार कंपनी श्रीजी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं। स्वर्ण व्यापार के लिए देश के सभी बड़े शहरों में इसके कारोबारी संपर्क हैं । कंपनी घरेलू उपभोक्ताओं, आभूषण निर्माताओं, स्वर्णकारों, जौहरियों और अर्ध थोक विक्रेताओं को थोक सर्राफा बिक्री करती है ।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।