(Rajasthan, India)
पवित्र कार्तिक की पूर्णिमा पर आज देव दीपावली मनाई जा रही है । इस दिन देवालयों में ठाकुरजी रास खेलेंगे। शहर के प्रमुख आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगला झांकी के बाद ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया । महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में संध्या आरती के बाद कार्तिक पूर्णिमा की विशेष झांकी सजेगी। ठाकुरजी को सुनहरे रंग की पोशाक धारण करवाई गई । वहीं जयपुर में भी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु भगवान विष्णु की आराधना कर रहे हैं । आज सुबह से ही गलता तीर्थ में स्नान करने आने वालों की भीड़ उमड रही है । सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के सान्निध्य में गलता के मंदिरों में विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि कार्तिक में स्नान का महत्व है ..महिलाएं पूरे कार्तिक या पांच दिन तक तारों की छांव में स्नान कर व्रत रखती है ..इस दिन गाय को चारा खिलाया जाता है ओर दान पुण्य भी किया जाता है। कार्तिक पुणिर्मा के अवसर पर झालावाड जिले के झालरापाटन शहर मे मध्य रात्री से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। सूर्य की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु चन्द्रभागा नदी में आस्था की डूबगी लगा रहे है। महा स्नान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर ओर पुलिस अधिक्षक ने हाडोती की गंगा कहे जाने वाली चन्द्रभागा नदी मे पुजा अर्चना कर दिपदान किए साथ्र लोगो की आस्था का केन्द्र चन्द्रभागा नदी को चुनडी भी समर्पित की
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।