Toyota Kirloskar: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने भी अपने सभी प्रोडेक्ट के दाम में 4 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। फॉरच्यूनर और इनोवा क्रिस्टा जैसे लोकप्रिय मॉडलों की बिक्री करने वाली टीकेएम ने बताया कि गाड़ियों पर बढ़ी हुई कीमत एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने कहा कि उसने ग्राहकों पर बढ़ती लागत का असर न्यूनतम रखने की पूरी कोशिश की है।
BMW: BMW India भी गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि एक अप्रैल 2022 से कंपनी अपने गाड़ियों के सभी मॉडलों की कीमत में 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। BMW India के मुताबिक लागत में बढ़ोतरी के चलते दाम बढ़ाना पड़ रहा है। मटेरियल और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में इजाफे के चलते कंपनी को दाम बढ़ाना पड़ रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।