शेयर का भाव 60 रुपए के पार: कारोबार के अंत में एसपीएमएल इंफ्रा के शेयर का भाव करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 60.75 रुपए पर था। बीते 9 फरवरी को शेयर 63.35 रुपए के स्तर पर था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 222 करोड़ रुपए है।
क्या मिला ऑर्डर: दरअसल, एसपीएमएल इंफ्रा को राजस्थान में जल-आपूर्ति प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने कहा कि इस ऑर्डर का मूल्य 1,157.08 करोड़ रुपये है। राजस्थान सरकार इसरदा बांध परियोजना के माध्यम से दौसा और सवाई माधोपुर जिलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने जा रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।