28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, ATM में कैश की हो सकती किल्लत
(India) Bharat band & Bank Strike: अगर आपको इस सोमवार और मंगलवार बैंक संबंधित कोई काम है और आप ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल (Bank band) के चलते कामकाज बंद रहेंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन (Bank union) की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक कामकाज प्रभावित रहेगा। साथ ही एटीएम सर्विस (ATM services) भी प्रभावित हो सकती है। बता दें यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन (Bank privatization) के विरोध में किया जा रहा है।



भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। SBI ने कहा कि उसकी बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।