(India)
थोड़ी देर में प्रमोद सावंत लेंगे सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है. शपथ समारोह सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरीये स्टेडियम के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे. वहीं मंच पर बीजेपी राज्यो के मुख्यमंत्री आने शुरू हो गए हां. हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी,हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर,एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान,बिपलब देब-त्रिपुरा सीएम, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,पूर्व सीएम महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंच पर पहुंच चुके हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।