पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से बढ़ी मंहगाई,रोजमर्रा की जरूरतों पर तेल डाल रहा असर
(India)
पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 6 दिनों से लगातार बढ़ रहे है और लोगांे की जेब ढीली कर रहे है। 5 राज्यों के चुनाव के बाद लगातार तेल के दाम बढ़ रहे, जिससे लोगो पर महंगाई का मार पड़ रही है। दूध, सब्जी, फल आदि की कीमतों में बढोत्तरी देखने को मिल रही है। पहले से ही जनता खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ने से परेशान थी। ऐसे में तेल की कीमतों में हो रहे इजाफे जनता की जेब पर और भारी पड़ने वाली है। 137 दिनों के अंतराल के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में डीजल के दाम 91.78 पैसे हो गए तो पेट्रोल के दाम शतक पूरा कर 100.15 पैसे हो गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।