पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित बीरभूम नरसंहार को लेकर विधानसभा में हुए हंगामे में टीएमसी विधायक असित मजूमदार घायल हो गये हैं. उन्हें कोलकाता के पीजी अस्पताल के वुडवर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. इस बीच पहाड़ के दौरे पर गयीं सीएम ममता बनर्जी ने राज्य के शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम को फोन की और पूरी घटना की जानकारी लेते हुए चिंता जताई है. बता दें बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला और अन्य महिला विधायकों ने विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर बीजेपी विधायकों पर हमला किया. विधायक दल के नेता मनोज टिग्गा का कपड़ा फट गया है जबकि विधायक नरहरि महतो को जमीन पर पटक दिया गया था. वहीं, टीएमसी के नेता बीजेपी विधायकों पर हंगामा करने का आरोप लगा रहे हैं..बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, “जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. वे विधानसभा के नियमों का अध्ययन नहीं करते हैं. वे विधानसभा के महत्व को नहीं समझते हैं और उनका मकसद केवल विधानसभा में हंगामा करना है..
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।