दिल्ली में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार
(India) दिल्ली में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया. जबकि डीजल की कीमत में आज 70 पैसे लीटर का इजाफा किया गया है. कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार डकैती कर रही है. कांग्रेस ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है, जिसमें उसने लिखा, पेट्रोल हो गया सौ के पार, कर रही डकैती ये सरकार. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।