नेहरू संग्रहालय का भी बदला नाम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन,इस नाम से जाना जाएगा
(India)


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसे पीएम म्यूजियम के नाम से जाना जाएगा। यहां देश के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेदकर जयंती यानी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे।रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से कहा है कि केवल एनडीए सरकार ने पिछले प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देने के लिए कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों से बीआर अंबेडकर म्यूजियम जाने को भी कहा। बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में 14 अप्रैल को बीआर अंबेडकर संग्रहालय का भी उद्घाटन किया जाना है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।