मध्यप्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को मिली पक्की छत,पीएम बोले- पिछली सरकारों ने राशन लूटा
(India)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में 5.21 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया... मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए..... उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सहरिया, बैगा और भारिया समाज के ऐसे आदिवासियों को पक्का घर मिला है, जिन्होंने कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं था..... प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को सशक्त बनाने की योजना है... महिलाओं को लखपति बनाने का अभियान है.... उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में कुछ दलों ने गरीबी दूर करने के लिए नारे बहुत लगाए, लेकिन गरीबों को सशक्त नहीं किया...... मेरा विश्वास है कि गरीब जब सशक्त होता है तो उसमें गरीबी से लड़ने का हौंसला आता है.... उन्होंने यह भी कहा कि गरीब को पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं है, यह गांवों और गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।